:
Breaking News

बिहार के शिक्षा सुधारों को वैश्विक मंच पर सराहना, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सम्मानित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।बिहार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। दिल्ली में आयोजित 46वें विश्व प्रबंधन कांग्रेस में राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एन. के. अग्रवाल को नेशनल हायर एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेशन एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया।

दोहरे सम्मान से शिक्षा मॉडल को मिली नई पहचान

इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिले दोहरे सम्मान को बिहार के शिक्षा मॉडल के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से किया गया, जिसमें देश-विदेश के शिक्षा विशेषज्ञ शामिल हुए।

शिक्षा सुधारों की हुई सराहना

सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रशंसा की। बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी, गुणवत्तापूर्ण और शोध-केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
शिक्षा मंत्री ने जताया आभार
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इस सम्मान को बिहार के शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा विभाग की संयुक्त मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राज्य में शिक्षा सुधारों और नीति आधारित नवाचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा का काम करेगा।

संस्थानों को बनाया जा रहा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एन. के. अग्रवाल ने कहा कि ‘सात निश्चय-3’ के तहत राज्य के पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही एक नई एजुकेशन सिटी के निर्माण को भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।

बिहार के लिए गौरव का क्षण

शिक्षा जगत से जुड़े जानकारों का
मानना है कि यह सम्मान न केवल व्यक्तियों की उपलब्धि है, बल्कि इससे बिहार की शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *