:
Breaking News

बिहार: होमगार्ड जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत, गांव में शोक की लहर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मुजफ्फरपुर।बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दुखद समाचार सामने आया है। मीनापुर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी नवनियुक्त होमगार्ड जवान राजू कुमार (25) की औरंगाबाद में प्रशिक्षण के दौरान मृत्यु हो गई। घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

2025 बैच के जवान की ट्रेजेडी

मृतक राजू कुमार 2025 बैच के होमगार्ड जवान थे। उनकी ट्रेनिंग औरंगाबाद जिले के मदनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में चल रही थी। बताया गया कि आगामी 8 जनवरी को पासिंग आउट परेड होने वाली थी, जिसके लिए जवान अभ्यास कर रहे थे।

हाई जंप अभ्यास में हादसा

परेड की तैयारी के दौरान हाई जंप प्रैक्टिस के दौरान राजू अचानक संतुलन खो बैठे और जमीन पर गिर गए। गंभीर चोटों के कारण उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आमिर इसरार, डिविजनल कमांडेंट, होमगार्ड ने बताया, "तैयारी के दौरान हादसा हुआ। अस्पताल ले जाने के बाद भी राजू को बचाया नहीं जा सका। परिवार को सूचना दे दी गई है। आगे की प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है।"

सीआरपीएफ कैंप में कुल 244 जवान प्रशिक्षणरत

पुलिस के अनुसार, मदनपुर सीआरपीएफ कैंप में वर्तमान में कुल 244 होमगार्ड जवान ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनमें मुजफ्फरपुर जिले के 176 और सीतामढ़ी जिले के 68 जवान शामिल हैं। राजू कुमार इसी समूह में थे।

परिवार में मातम

परिवार को राजू से बड़े सपने थे। पिता राम निहोरा सिंह चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं, बड़े भाई विपिन कुमार प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और छोटे भाई ललित कुमार घर पर थे। घटना की सूचना मिलते ही ललित और परिजन सीधे औरंगाबाद रवाना हो गए।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *