Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-1 के पुरानी वासिंग फ़ीट की तरफ कचरे के पास लगी आग:जांच में जुटी पुलिस
- Repoter 11
- 31 Mar, 2025
समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-1 के पुरानी वासिंग फ़ीट की तरफ कचरे के पास आग लग गयी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ी घटना टल गयी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। रेल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। इससे पहले आग लगने की सूचना पर वहां पहुंचे आरपीएफ के एसआई पीके चौधरी समेत अन्य कर्मचारियों व सिग्नल स्टाफ के द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाया गया। इस दौरान दो कोच को जलने से बचाया जा सका। वहीं सिग्नल के उपकरण तथा विद्युत विभाग के अन्य सामानों को भी जलने से बचाया जा सका। आरपीएफ प्रभारी अविनाश कोरसिया के अनुसार किसी भी तरह के जान-माल की क्षति नहीं हुई। इस दौरान फायर ब्रिगेड की भी टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
खबर/मोहम्मद अफरोज आलम समस्तीपुर
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







