:
Breaking News

तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के निजी अस्पताल में कराया गया इलाज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना:राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव की तबीयत बुधवार सुबह अचानक खराब हो गई। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद वे स्वयं पटना के कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे तेजप्रताप यादव अस्पताल पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे तक उनकी विस्तृत जांच की। वरिष्ठ चिकित्सक मराची रंजन ने उनका सामान्य परीक्षण किया, जबकि अल्ट्रासाउंड जांच डॉक्टर पीयूष द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट में किसी गंभीर समस्या की पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट सामान्य, दवाइयों के साथ दी गई सावधानी की सलाह

डॉक्टरों ने सभी रिपोर्ट सामान्य बताते हुए तेजप्रताप यादव को आवश्यक दवाएं दीं और खान-पान व दिनचर्या में परहेज बरतने की सलाह दी है। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मंगलवार रात भी पहुंचे थे अस्पताल

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले मंगलवार की रात भी तेजप्रताप यादव मेडिवर्सल हॉस्पिटल पहुंचे थे, हालांकि उस समय वे अपनी तबीयत के लिए नहीं, बल्कि किसी परिचित मरीज का हालचाल लेने आए थे।

अस्पताल से निकलते समय बोले –

नया साल सभी के लिए शुभ हो
इलाज के बाद अस्पताल से बाहर निकलते समय तेजप्रताप यादव ऊनी चादर ओढ़े और सिर पर मफलर बांधे नजर आए। मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि आने वाला नया साल 2026 सभी के लिए सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने अपने परिवार, शुभचिंतकों और बिहार की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

फिलहाल स्थिति स्थिर

परिजनों और अस्पताल प्रशासन के मुताबिक तेजप्रताप यादव की सेहत अब स्थिर है और वे डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहे हैं। उनकी हालत को लेकर फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं बताई जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *