:
Breaking News

राबड़ी देवी के 67वें जन्मदिन पर तेज प्रताप ने किया भावुक पोस्ट शेयर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। राबड़ी आवास पर सुबह से ही राजद के नेता और कार्यकर्ता जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं।
इस मौके पर राबड़ी देवी के बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी। हालाँकि तेज प्रताप फिलहाल परिवार और पार्टी से दूर हैं, लेकिन उनके पोस्ट ने सबको भावुक कर दिया।
तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
"जन्मदिन मुबारक हो, माँ। आप हमारे परिवार की आत्मा हैं। हर हँसी, हर प्रार्थना और हर उस पल के पीछे आप ही हैं, जो घर जैसा लगता है। आपने इसे संभाला जब हमें यह पता भी नहीं था कि संभालना क्या होता है।"
उन्होंने आगे कहा,
"आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। आपने बिना किसी शर्त के प्यार दिया, और तब भी मज़बूत बनी रही जब किसी ने नहीं देखा कि यह कितना मुश्किल था। कहते हैं जब भगवान हर जगह नहीं हो सकते, तो वे माँ को भेजते हैं। हम सब बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास आप हैं।"
तेज प्रताप और राबड़ी देवी का रिश्ता बचपन से ही बहुत मजबूत रहा है। तेज प्रताप को कुछ साल पहले परिवार से दूर रहना पड़ा था, लेकिन इस मौके पर उन्होंने अपनी माँ को सीधे शब्दों में प्यार और सम्मान जताया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *