:
Breaking News

नए साल के पहले दिन पैतृक गांव पहुंचे सीएम नीतीश, मां को दी श्रद्धांजलि

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार सुबह अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लिए रवाना हुए। 1 जनवरी को उनकी माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि होती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गांव पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल पारिवारिक आस्था तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सामाजिक परंपराओं से भी जुड़ा होता है। गांव पहुंचने के बाद वे स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जानते हैं।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कल्याण बिगहा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हरनौत बाजार से लेकर गांव तक प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
एसपी भारत सोनी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
हर साल निभाते हैं परंपरा
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर साल 1 जनवरी को अपने पैतृक गांव पहुंचकर मां की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस बार भी वे कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उनके पुत्र निशांत कुमार और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *