:
Breaking News

लखीसराय में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत, पहले दिन 274 किसानों का e-KYC पूरा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय।जिले में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ गुरुवार को 01 जनवरी 2026 से जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न राजस्व गांवों में सफलतापूर्वक किया गया। अभियान के तहत किसानों का e-KYC कर उन्हें फॉर्मर आईडी से जोड़ा जा रहा है, ताकि सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंच सके।
अभियान के पहले ही दिन इसका सकारात्मक असर देखने को मिला। अपराह्न 2 बजे तक कुल 274 किसानों का e-KYC सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जबकि 144 किसानों की फॉर्मर आईडी तैयार कर ली गई। जिला प्रशासन के अनुसार यह उपलब्धि सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मचारियों और फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मियों के समन्वित प्रयास का परिणाम है।
फॉर्मर रजिस्ट्री कैंपों में किसानों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। मौके पर मौजूद कर्मियों द्वारा किसानों को फॉर्मर आईडी के महत्व, इसके लाभ तथा भविष्य में मिलने वाली विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया।
जिला प्रशासन ने सभी किसान सलाहकारों, कृषि समन्वयकों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे आगामी दिनों में भी पूरी सक्रियता और तत्परता के साथ अभियान को आगे बढ़ाएं, ताकि कोई भी पात्र किसान फॉर्मर रजिस्ट्री से वंचित न रह जाए।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर समय पर e-KYC और फॉर्मर आईडी बनवाएं, जिससे सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ उन्हें मिल सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *