:
Breaking News

बिहार गृह रक्षा वाहिनी में अधिनायक लिपिक के 64 पदों पर निकली बहाली, 2 जनवरी से आवेदन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से युवाओं के लिए एक और रोजगार का अवसर सामने आया है। गृह विभाग (विशेष शाखा), पटना के अधीन बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 2 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लेवल-4 के कुल 64 पदों को भरा जाएगा।
इन पदों पर चयन प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन कर सकेगा। आवेदन के लिए भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। पुरुष, महिला एवं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी सभी आवेदन के पात्र होंगे।
शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थी का 1 अगस्त 2025 तक इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है। वहीं सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है।
पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष, महिला एवं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवार अधिकतम 42 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।
आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *