:
Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार डायरी और कैलेंडर-2026 का किया लोकार्पण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।नववर्ष के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी और कैलेंडर-2026 का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रकाशन राज्य के विकास, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का सजीव प्रतिबिंब प्रस्तुत करता है।
बिहार डायरी और कैलेंडर-2026 में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति और सरकार की प्रमुख विकास योजनाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है। कैलेंडर के प्रत्येक पृष्ठ पर बिहार सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को रेखांकित किया गया है, ताकि राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलाव आम लोगों तक पहुँच सकें।
इस वर्ष के कैलेंडर के पहले पृष्ठ पर सात निश्चय-3.0 को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2025 से 2030 के बीच बिहार के समग्र विकास के लिए तय किए गए लक्ष्यों को सात निश्चय-3.0 के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इन्हीं संकल्पों को पूरा करने की प्रतिबद्धता के साथ कैलेंडर-2026 को जारी किया गया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित कैलेंडर और टेबल कैलेंडर-2026 का भी लोकार्पण किया। इन प्रकाशनों का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षित और सजग बिहार के संदेश को आमजन तक पहुँचाना है।
सरकार का मानना है कि बिहार डायरी और कैलेंडर-2026 राज्य की विकास यात्रा को समझने और भविष्य की दिशा तय करने में उपयोगी सिद्ध होगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *