:
Breaking News

माघ मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

प्रयागराज रामबाग व झूसी स्टेशन पर 06 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

समस्तीपुर | 01 जनवरी 2026
माघ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मेला अवधि में प्रयागराज आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कुल 06 जोड़ी ट्रेनों को प्रयागराज रामबाग एवं झूसी रेलवे स्टेशनों पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार यह सुविधा जनवरी और फरवरी 2026 की विभिन्न तिथियों में लागू रहेगी, जिससे बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र एवं गुजरात से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।
इन ट्रेनों को मिलेगा अस्थायी ठहराव
पवन एक्सप्रेस (11061/11062) – जयनगर व लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच
लिच्छवी एक्सप्रेस (14005/14006) – सीतामढ़ी व आनंद विहार टर्मिनस के बीच
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561/12562) – जयनगर व नई दिल्ली के बीच
दरभंगा–पुणे एक्सप्रेस (11033/11034)
अंत्योदय एक्सप्रेस (15267/15268, 15559/15560) – रक्सौल, दरभंगा, अहमदाबाद और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच
इन सभी ट्रेनों को निर्धारित तिथियों में झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं को होगा बड़ा फायदा
रेलवे के इस निर्णय से माघ मेला में स्नान, दर्शन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए प्रयागराज पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। यात्रियों को अब प्रयागराज जंक्शन की भीड़ से बचते हुए सीधे मेला क्षेत्र के नजदीकी स्टेशनों पर उतरने की सुविधा मिलेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की तिथि एवं समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *