:
Breaking News

डीएम–एसपी ने किया स्थल निरीक्षण, वन-वे यातायात व्यवस्था लागू

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय | 01 जनवरी 2026

दरियापुर स्थित पुल पर लगातार लग रहे जाम की समस्या के समाधान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को जिला पदाधिकारी लखीसराय श्री मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने पुल मरम्मती स्थल का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पुल पर वाहनों के दबाव, यातायात की गति, दोनों ओर से हो रहे आवागमन तथा आम नागरिकों को हो रही परेशानियों का गहन आकलन किया। अवलोकन में यह तथ्य सामने आया कि पुल की चौड़ाई कम होने के कारण दोनों दिशाओं से एक साथ वाहनों के गुजरने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों एवं दैनिक यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
वन-वे यातायात व्यवस्था लागू
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से पुल पर वन-वे (एकतरफा) यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित अंतराल पर केवल एक दिशा से वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। तय समय के बाद दिशा बदली जाएगी, जिससे दूसरी ओर के वाहनों को गुजरने का अवसर मिलेगा।
इस क्रमबद्ध व्यवस्था से पुल पर यातायात सुचारू, सुरक्षित एवं नियंत्रित रहेगा तथा जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।
पुलिस बल की तैनाती
वन-वे व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए डीएम ने पुल के दोनों छोर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया है। पुलिस कर्मी यातायात नियंत्रण, वाहन चालकों को दिशा-निर्देश देने तथा किसी भी अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे अस्थायी वन-वे यातायात व्यवस्था में सहयोग करें, धैर्य बनाए रखें तथा पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि सभी के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *