:
Breaking News

डीएम–एसपी ने अशोक धाम में आयोजन स्थल का किया विस्तृत निरीक्षण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय | 01 जनवरी 2026
अशोक धाम में आगामी 03 जनवरी 2026 से आयोजित होने वाली श्री मोरारी बापू की राम कथा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने संयुक्त रूप से आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा समग्र प्रशासनिक तैयारियों का आकलन करना था। डीएम ने आयोजन स्थल के प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन निकास, अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधा का गहन निरीक्षण किया।
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।
सुरक्षा व यातायात पर विशेष जोर
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी तथा प्रभावी भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने एवं वैकल्पिक मार्गों की स्पष्ट जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर बल दिया।
आयोजक समिति से समन्वय
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने आयोजक समिति के सदस्यों से संवाद कर प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की। जिला पदाधिकारी ने कहा कि राम कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद को भी पूरी तरह सतर्क रहने और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *