:
Breaking News

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य के पति का विवादित बयान, महिलाओं की गरिमा को ठेस, अब माफी भी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अल्मोड़ा, 2 जनवरी 2026: उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने हाल ही में एक सार्वजनिक बैठक में महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के श्यीतलाखेत मंडल में बीते दिसंबर में हुई बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान साहू ने कथित रूप से कहा कि "लड़कियों की कोई कमी नहीं है" और "बिहार में 20–25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं।" वीडियो में वह युवाओं से संवाद करते नजर आ रहे हैं और शादी तथा परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।
इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने इसे महिलाओं की गरिमा का खुलेआम अपमान करार दिया और मंत्री रेखा आर्य की नैतिक जिम्मेदारी पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने साहू और मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की थी।
सूत्रों के अनुसार, विवाद के बढ़ने के बाद गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली है, हालांकि मामला अभी भी राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बना हुआ है।
गिरधारी लाल साहू का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनका नाम 1990 के बरेली डबल मर्डर केस से जुड़ा, 2021 में गैरजमानती वारंट जारी हुए और पिछले साल एक युवती के साथ उनके कथित जुड़े मामलों को लेकर मीडिया में हलचल रही। साथ ही उन पर यह आरोप भी लगे कि उन्होंने धोखे से एक नौकर की किडनी निकालकर अपनी दूसरी पत्नी बैजयंतीमाला साहू को ट्रांसप्लांट करवाई।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *