:
Breaking News

जमुई में मां ने तीन बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, दो मासूमों की मौत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

जमुई, बिहार: जिले के सोनो थाना क्षेत्र के छप्परडीह गांव में गुरुवार की रात एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस दुखद घटना में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और बड़ी बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक बच्चे आमीर (5) और आलिशा (7) थे। मां रूबेशा खातून और सबसे बड़ी बेटी को तुरंत रेस्क्यू कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया:
"हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और महिला व उसकी बड़ी बेटी का इलाज चल रहा है। आसपास के लोगों से घटना के कारणों की जानकारी ली जा रही है।"
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के परिवार में पिछले कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था, और इसी तनाव की वजह से महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में लगी है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *