:
Breaking News

समस्तीपुर में कर्पूरी जयंती और गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी, जिलाधिकारी ने दिए अहम निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर, बिहार: जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती और 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले की समग्र तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जयंती समारोह के दिन पूर्वाह्न 8:00 बजे नगर भवन के पास स्थित भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद कर्पूरी ग्राम स्थित महाविद्यालय परिसर और स्मृति भवन में भी माल्यार्पण एवं अन्य निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर श्री दिलीप कुमार को सभी संबंधित विभागों और व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने का जिम्मा दिया गया।
गणतंत्र दिवस की तैयारियां

जिलाधिकारी ने 26 जनवरी के दिन नगर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया। नगर निगम को प्रतिमाओं की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, जिला सामान्य शाखा से अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कराने और जिला नजारत शाखा से फूल-माला और कर्मियों की व्यवस्था करने को कहा गया।
पटेल स्टेडियम में झंडारोहण समारोह हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को बैरिकेडिंग, पार्किंग और स्टेडियम की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मंच, टेंट, साउंड सिस्टम और आमंत्रण कार्ड की व्यवस्था जिला नजारत शाखा के माध्यम से कराई जाएगी।
परेड और विभिन्न विभागों की झांकियों की तैयारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक पुलिस लाइन और उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने आगामी सप्ताह में पुनः बैठक कर आज दिए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा करने का निर्णय लिया।

बैठक में शामिल वरिष्ठ अधिकारी

बैठक में पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सह उप विकास आयुक्त श्री राजेश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर श्री दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अली एकराम, जिला सामान्य शाखा प्रभारी सुश्री अंजलि सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *