:
Breaking News

जसीडीह–झाझा रेल हादसे के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला, आसनसोल DRM हटा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: पटना-हावड़ा मेन लाइन के जसीडीह–झाझा रेलखंड पर हाल ही में हुए भीषण रेल हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। दुर्घटना के तुरंत बाद आसनसोल रेल मंडल की DRM विनीता श्रीवास्तव को उनके पद से हटा दिया गया है। विनीता श्रीवास्तव ने अगस्त 2025 में ही आसनसोल DRM का पदभार संभाला था।
रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार अब सुधीर कुमार शर्मा आसनसोल रेल मंडल के नए DRM होंगे।
गौरतलब है कि यह हादसा 28 दिसंबर 2025 की रात हुआ था, जब जमुई जिले के टेलवा बाजार हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास सीमेंट से भरी मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस दौरान सिमुलतला और लाहाबन स्टेशन के बीच बड़ूआ नदी के रेल पुल पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कुल 17 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिनमें से 6 बोगियां टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बरुआ नदी में गिर गईं।
इस हादसे से रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ और पटना-हावड़ा मेन लाइन पर अप और डाउन दोनों ट्रैक लगभग 75 घंटे तक बंद रहे, जिससे रेल परिचालन पूरी तरह बाधित रहा और यात्रियों को गंभीर परेशानी झेलनी पड़ी।
यह रेलखंड बिहार और झारखंड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है और हावड़ा–दिल्ली मेन लाइन का अहम हिस्सा है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रेनें गुजरती हैं, इसलिए इस मार्ग पर परिचालन बाधित होने से पूरे रेल यातायात पर गंभीर असर पड़ा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *