:
Breaking News

नए साल की सुबह खौफनाक वारदात: पत्नी पर तेजाब फेंका, फिर पति ने खुद दी जान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

भागलपुर: नए साल की शुरुआत भागलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना के साथ हुई। घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक पति ने अपनी ही पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया और अगले दिन खुद भी एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, औद्योगिक थाना क्षेत्र में रहने वाला व्यक्ति कई वर्षों बाद दिल्ली से घर लौटा था। 31 दिसंबर की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी कमरे में बंद होकर सो गई, जबकि पति बरामदे में ही रात गुजारता रहा।

सुबह-सुबह बाथरूम में हमला

1 जनवरी की सुबह जब महिला बाथरूम गई, तभी पति ने मौका पाकर उस पर तेजाब से हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर बेटा मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से झुलसी मां को तुरंत अस्पताल ले गया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला को पटना एम्स रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और एक आंख की रोशनी चली गई है।

अगले दिन कमरे में मिला पति का शव

घटना के बाद आरोपी पति घर में ही छिपा रहा। पुलिस के शुरुआती निरीक्षण के बाद वह सामने नहीं आया। अगले दिन मकान मालिक ने कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी, जहां अंदर पति का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसने तेजाब पीकर आत्महत्या की है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तेजाब कहां से लाया गया और क्या पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के बयान के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई साफ हो पाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *