:
Breaking News

बिहार में नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, जनवरी–फरवरी में होगी पांचवीं सक्षमता परीक्षा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: नीतीश सरकार ने नए साल की शुरुआत में बिहार के 82 हजार नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, पांचवीं सक्षमता परीक्षा जनवरी के आखिरी सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है।
परीक्षा कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी नियोजित शिक्षकों के लिए होगी और इसका स्वरूप वस्तुनिष्ठ (MCQ) होगा। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और समय सीमा 2.5 घंटे निर्धारित की गई है।
इच्छुक शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट sakshamtabihar.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 1100 रुपये तय किया गया है। सरकार ने यह भी कहा है कि आवेदन या परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए शिक्षक जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
संबंधित अधिकारियों का कहना है कि यह परीक्षा लंबे समय से इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगी और इसे पारदर्शी और सुचारू रूप से आयोजित किया जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *