:
Breaking News

उपमुख्यमंत्री ने वार्ड पार्षदों से की सीधी बातचीत, अतिक्रमण व जल निकायों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय।माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने आज जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र के साथ नगर परिषद बड़हिया के 26 वार्ड पार्षदों से संवाद कर क्षेत्र की जमीनी चुनौतियों, विकासात्मक जरूरतों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का उद्देश्य स्थानीय समस्याओं की प्रत्यक्ष जानकारी लेकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण और जल निकायों पर कब्जे को दो सबसे गंभीर समस्याओं के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण से आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, वहीं जलाशयों पर अवैध कब्जे से जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और स्थानीय जीवन-व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इन मुद्दों पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने गंभीर रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने और जल निकायों के संरक्षण हेतु नियमानुसार, प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुविधा और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने भी प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संबंधित विभागों के समन्वय से ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इसके पश्चात माननीय उपमुख्यमंत्री द्वारा नगर परिषद बड़हिया क्षेत्र में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। शीतलहर को देखते हुए आयोजित इस मानवीय पहल में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी लखीसराय श्री मिथिलेश मिश्र, नगर परिषद बड़हिया के कार्यपालक पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *