:
Breaking News

अत्यधिक ठंड का कहर: समस्तीपुर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर।जिले में लगातार गिरते तापमान और अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा और एहतियाती कदम उठाया है। बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर जिला के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इस संबंध में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 05 जनवरी 2026 से लागू होकर 07 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।
हालांकि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी के हस्ताक्षर और न्यायालय की मुहर से निर्गत इस आदेश की प्रतिलिपि जिले के सभी विद्यालय प्रधानों, वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।
प्रशासन की इस पहल से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। ठंड के इस प्रकोप में बच्चों को घर में सुरक्षित रखने का निर्णय समयोचित माना जा रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *