:
Breaking News

बेगूसराय में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 10 चक्का हाइवा ट्रक से 4224 लीटर विदेशी शराब बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बेगूसराय।बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीकों से अवैध शराब की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मद्यनिषेध विभाग की सख्ती के आगे उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बाहरी राज्य से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार में प्रवेश करने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई।

प्राप्त सूचना के आधार पर साहेबपुर कमाल थाना, जिला बेगूसराय के सहयोग से त्वरित छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दिनांक 04 जनवरी 2026 को एक 10 चक्का हाइवा ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक से करीब 4224 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे विधिवत जप्त कर लिया गया।

मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में शराब तस्करी के संगठित नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है, जिसके आधार पर आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

मद्यनिषेध विभाग ने बताया कि बरामद शराब को अन्य राज्यों से बिहार में खपाने की तैयारी थी। इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और किसी भी हाल में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *