:
Breaking News

अमरपुर में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, देशी पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बांका (अमरपुर)।अमरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विगत रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे क्षेत्र में अपराध की किसी बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि तारडीह पुल के पास एक संदिग्ध अपराधी हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अमरपुर थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से एक अपराधकर्मी को धर दबोचा।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान दिनेश यादव, पिता सुरेश यादव, निवासी तेतरिया किशनपुर, थाना अमरपुर, जिला बांका के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देशी पिस्तौल एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किए, जिन्हें विधिवत जप्त कर लिया गया।
इस संबंध में अमरपुर थाना में कांड संख्या 06/26, दिनांक 03 जनवरी 2026 को धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अपराधिक इतिहास भी रहा है गंभीर
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ पूर्व में भी अमरपुर थाना में गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं—
कांड संख्या 473/22 (दिनांक 28.08.2022)
धारा 341/323/504/506/354/379/427/34 भा०द०वि०
कांड संख्या 745/23 (दिनांक 04.11.2023)
धारा 399/402 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अभियुक्त किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हुआ है या किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
इस सफल कार्रवाई में अमरपुर थाना की पुलिस टीम शामिल रही, जिसमें—
पु०नि० पंकज कुमार झा, थानाध्यक्ष, अमरपुर
पु०अ०नि० विनोद कुमार, अमरपुर थाना
पु०अ०नि० राजेश कुमार चौधरी, अमरपुर थाना
पी०टी०सी०/44 राकेश कुमार, अमरपुर थाना
शामिल थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियार रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *