Breaking News
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
एसपी ने थानाध्यक्षों को क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने, जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने व अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया
- Repoter 11
- 11 Apr, 2025
समस्तीपुर जिले के पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने समाहरणालय में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में पुलिस प्रशासन के कामकाज, अपराध समीक्षा, और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।उन्होंने लंबित मामले व अपराधियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर चर्चा की,समीक्षा के क्रम में एसपी अशोक मिश्रा ने पाया कि कई थानों का प्रदर्शन शराब बरामदगी, वाहन जांच, प्रतिदिन गिरफ्तारी, कुर्की मामलों के निष्पादन आदि में काफी खराब रहा है।उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले क्राइम मीटिंग में इसकी दोबारा समीक्षा की जाएगी और जिनके प्रदर्शन में सुधार नहीं होगा,उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।बैठक में पुलिस अधिकारियों को विभिन्न कार्य सौंपे गए, जिनमें अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था,और सार्वजनिक सुरक्षा शामिल थे।एसपी ने थानाध्यक्षों को क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने, जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने व अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. वहीं, कोर्ट में चल रहे मामलों को जल्द से जल्द पूरा कराने का आदेश दिया. इस बार की बैठक में एक अहम बात यह रही की,एसपी ने दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने का सख्त आदेश दिया है। यह आदेश बिहार में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार द्वारा भी जारी किया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति शिकायतकर्ता से पुलिस के नाम पर पैसे लेता है, उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, बार-बार थाना में आने वाले दलालों पर भी कार्रवाई की जाएगी, और ऐसे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी जो दलालों को बढ़ावा देते हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







