:
Breaking News

शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन पर राजनीति का संगम, नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी की खुलकर की सराहना

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।बिहार की राजनीति के वरिष्ठ और अनुभवी नेता, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन के अवसर पर पटना में एक आत्मीय और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं उनके आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने शकुनी चौधरी का हालचाल जानने के साथ-साथ उनके लंबे राजनीतिक जीवन को याद किया। इस दौरान उन्होंने शकुनी चौधरी के पुत्र और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कार्यशैली की भी खुले मंच से प्रशंसा की। नीतीश कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बेहद गंभीरता और दक्षता के साथ निभा रहे हैं और राजनीति में उनकी भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।
नीतीश कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी में नेतृत्व क्षमता और आगे बढ़ने की अपार संभावना है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में सम्राट चौधरी राज्य की राजनीति में और बड़ी भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर शकुनी चौधरी के समर्थक, राजनीतिक सहयोगी और शुभचिंतक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने उन्हें 90वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
गौरतलब है कि शकुनी चौधरी बिहार की राजनीति में एक मजबूत और प्रभावशाली चेहरा रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके राजनीतिक अनुभव और योगदान को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *