:
Breaking News

समस्तीपुर पहुंचे CRPF डीजी, शहीद कौशल किशोर मिश्रा के परिजनों से की मुलाकात

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर।केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह सोमवार को समस्तीपुर पहुंचे। इस दौरान वे जिले के रहीमपुर रुदौली गांव स्थित नक्सल विरोधी अभियान में शहीद इंस्पेक्टर कौशल किशोर मिश्रा के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। डीजी के आगमन को लेकर CRPF मुजफ्फरपुर कैंप और स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
शहीद के आवास पहुंचने से पहले CRPF के डीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर मिथिला रेंज की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम, समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह सहित CRPF और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। डीजी ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा 10 अक्टूबर को झारखंड के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समठा और बाबूडेरा जंगल में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। वे CRPF की 60वीं बटालियन के साथ अभियान पर तैनात थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विस्फोट में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई थी।
घटना के बाद उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर पहले राउरकेला, फिर रांची और उसके बाद इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा गया। 11 अक्टूबर से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद 30 अक्टूबर की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली और देश की सेवा में शहीद हो गए।
CRPF डीजी ने कहा कि शहीद कौशल किशोर मिश्रा का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनका यह बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *