:
Breaking News

“रोसड़ा घाट स्टेशन के पास तेल टैंक वैगन में तकनीकी खराबी, बड़ा हादसा टला”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर।समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत रुसेरा घाट स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक ऑयल टैंक वैगन में तकनीकी खराबी सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रातः करीब 07:05 बजे एक वैगन में हॉट एक्सेल की स्थिति पाई गई, जिसके बाद रेलवे ने सुरक्षा मानकों के तहत त्वरित कार्रवाई की।
रेलवे अधिकारियों ने तत्काल संबंधित वैगन को रैक से डिटैच कर अलग कर दिया, जिससे किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना को रोका जा सका। डिटैचमेंट के बाद वैगन के चक्के एवं एक्सेल बदलने का कार्य किया जा रहा था, इसी दौरान वैगन अपनी पटरी पर हल्का सा टिल्ट हो गया।
स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखने और वैगन को सुरक्षित रूप से सीधा करने के लिए क्रेन की सहायता से सुधार कार्य जारी है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तकनीकी कार्य का यात्री ट्रेनों के परिचालन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है।
रेलवे के अनुसार, आज रात्रि लगभग 01:00 बजे तक वैगन को पूरी तरह दुरुस्त कर पुनः परिचालन योग्य बना दिया जाएगा। पूरे कार्य के दौरान यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और संबंधित विभागों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
समस्तीपुर मंडल प्रशासन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया है कि रेल परिचालन को सामान्य बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम तेजी से उठाए जा रहे हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *