:
Breaking News

नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती, सोनिया गांधी की हालत स्थिर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नई दिल्ली।कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उनकी स्वास्थ्य स्थिति पूरी तरह स्थिर है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है।
जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी को छाती से जुड़ी पुरानी समस्या को ध्यान में रखते हुए एक विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण वे समय-समय पर अस्पताल आकर अपनी नियमित जांच करवाती रहती हैं। इसी क्रम में उन्हें सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती किया गया था।
अस्पताल सूत्रों ने स्पष्ट किया कि यह भर्ती रूटीन मेडिकल चेकअप का हिस्सा है। उन्हें पहले से चली आ रही पुरानी खांसी की शिकायत है, जिसको लेकर डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने दिसंबर 2025 में 79 वर्ष की उम्र पूरी की है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है और उनकी सेहत को लेकर किसी तरह की चिंता की बात सामने नहीं आई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *