:
Breaking News

ईडी की बड़ी कार्रवाई: NHAI के पूर्व DGM की 2.85 करोड़ की संपत्ति जब्त, भ्रष्टाचार से बनाई दौलत का खुलासा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पटना जोन की ईडी टीम ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में तैनात रहे उप महाप्रबंधक प्रभांशु शेखर के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उनकी करोड़ों रुपये की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 2.85 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है।

रिश्तेदारों के नाम पर छिपाई गई काली कमाई

ईडी की जांच में सामने आया है कि प्रभांशु शेखर ने कथित तौर पर भ्रष्ट तरीके से अर्जित धन को अपने नाम के साथ-साथ पत्नी और करीबी परिजनों के नाम पर निवेश किया था। कुर्क की गई संपत्तियों में बिहार और दिल्ली के फ्लैट, महंगी जमीन, बैंक खातों में जमा रकम, सोना-चांदी के आभूषण और उच्च मूल्य की बीमा पॉलिसियां शामिल हैं।

CBI की जांच से खुली भ्रष्टाचार की परतें

यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब सीबीआई और पटना एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की।
सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2016 से 23 सितंबर 2022 के बीच पटना में पदस्थापन के दौरान प्रभांशु शेखर ने अपनी वैध आय से कहीं अधिक, करीब 4.07 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की थी।

जांच जारी, और खुलासों की संभावना

ईडी का कहना है कि मामले की गहन जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इससे जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्रवाई को प्रशासनिक हलकों में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *