:
Breaking News

विदेश से लौटे तेजस्वी, लालू से लंबी मंत्रणा; बिहार की सियासत को लेकर बनी नई रणनीति

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।करीब एक महीने के विदेश प्रवास के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव देश लौट आए हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद सोमवार देर रात उन्होंने पंडारा पार्क स्थित सांसद मीसा भारती के सरकारी आवास पर पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात केवल पारिवारिक शिष्टाचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें राजद की आगे की राजनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

चुनाव के बाद संगठन पर मंथन

पार्टी सूत्रों के अनुसार, लालू-तेजस्वी की बैठक कई घंटे चली, जिसमें बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, हालिया चुनाव परिणामों की समीक्षा और राजद को दोबारा मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने और विपक्ष की भूमिका को और प्रभावी बनाने को लेकर रोडमैप तैयार किया गया।

सत्ता पक्ष को आक्रामक जवाब की तैयारी

तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी को लेकर भाजपा और जदयू लगातार सवाल उठा रहे थे। सत्ताधारी दलों के इन हमलों के बीच तेजस्वी की वापसी और लालू यादव से उनकी सक्रिय बैठक को राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अब राजद आक्रामक तेवर अपनाते हुए सरकार को घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी।

संगठन में बदलाव और जनआंदोलन की संभावना

तेजस्वी यादव की वापसी के साथ ही पार्टी में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान या यात्रा की घोषणा हो सकती है। साथ ही आगामी विधानसभा सत्रों में सरकार को कठघरे में खड़ा करने के लिए नई कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *