:
Breaking News

BSSC अध्यक्ष पद से आलोक राज का इस्तीफा, नियुक्ति के कुछ ही दिनों बाद छोड़ी जिम्मेदारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा इस पद पर नियुक्त किए गए आलोक राज का यूं अचानक पद छोड़ना प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
आलोक राज वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वे इससे पहले बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक-सह-सह-प्रबंध निदेशक के पद पर भी कार्यरत रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को बिहार सरकार ने उन्हें बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। संयोगवश इसी दिन वे भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त भी हुए थे। सरकार के आदेश के तहत उन्होंने 1 जनवरी 2026 से BSSC अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था।
हालांकि कार्यभार ग्रहण करने के महज दो दिन बाद ही आलोक राज ने इस पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मंगलवार को अपना इस्तीफा सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस्तीफे में उन्होंने निजी कारणों का उल्लेख किया है।
उनके अचानक इस्तीफा देने से कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि सरकार की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
BSSC जैसे महत्वपूर्ण आयोग के अध्यक्ष पद से इतनी जल्दी इस्तीफा देना कई सवाल खड़े कर रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार आगे इस पद पर किसे जिम्मेदारी सौंपती है और आलोक राज के फैसले के पीछे वास्तविक वजह क्या रही।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *