:
Breaking News

बिहार कैडर के IAS अधिकारियों की वरीयता सूची 2026 जारी, जानें टॉप पायदान पर कौन हैं

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना:सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की सिविल सूची-2026 जारी की है। इस सूची में कुल 316 अधिकारी शामिल हैं, जिनमें वरिष्ठता के क्रम में टॉप पायदान से लेकर जूनियर अफसर तक की रैंकिंग दी गई है।
सूची में अंशुली आर्या को नंबर एक स्थान मिला है। वे वर्तमान में केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय में ऑफिशियल लैंग्वेज के सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं और 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगी।
दूसरे नंबर पर संजय कुमार हैं, जो वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार में सचिव के पद पर हैं। उनका सेवानिवृत्ति का समय 30 जून 2026 निर्धारित है। तीसरे स्थान पर के.के. पाठक हैं, जो कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं और 31 जनवरी 2028 को सेवानिवृत्त होंगे।
बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर हैं। उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2027 तक रहेगा। पांचवें नंबर पर सी.के. अनिल, जो बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव हैं, सूची में शामिल हैं और वे 31 दिसंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
सूची में अन्य महत्वपूर्ण नाम इस प्रकार हैं:
राजित पुनहानि – केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर।
दीपक कुमार सिंह – बिहार के विकास आयुक्त।
अरूणीश चावला – भारत सरकार में सचिव।
चंचल कुमार – केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर।
हरजोत कौर बम्हारा – अध्यक्ष, राजस्व परिषद।
सूची के निचले पायदान पर 2025 बैच के युवा आईएएस अधिकारी हैं। इनमें शामिल हैं:
दीपक कुमार (ट्रेनिंग में) – 316 वें नंबर।
अमित मीणा – 315 वें।
प्रिंस राज – 314 वें।
निलेश गोवल – 313 वें।
कल्पना रावत – 312 वें।
चेतन शुक्ला – 311 वें।
कुमुद मिश्रा – 310 वें।
इस सिविल सूची से स्पष्ट होता है कि वरिष्ठता, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और राज्य पदस्थापना के आधार पर IAS अधिकारियों की क्रमबद्ध रैंकिंग तैयार की गई है। यह सूची बिहार कैडर के प्रशासनिक ढांचे और भविष्य में सेवानिवृत्ति के समय के आधार पर नेतृत्व परिवर्तन की योजना को भी दर्शाती है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *