:
Breaking News

पटना में वाहन चालकों को 'राहवीर' बनने का प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा पर जोर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार परिवहन विभाग और बिहार सड़क सुरक्षा परिषद् द्वारा पटना में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान चालकों को यह भी बताया गया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करना केवल मानवीय कर्तव्य नहीं, बल्कि कानूनी सुरक्षा और सम्मान (राह-वीर योजना के तहत 25 हजार रुपये ईनाम) का अवसर भी है।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 224 वाहन चालकों ने भाग लिया। गुरुवार को ऑटो चालकों के लिए विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, इसके बाद बस, ट्रक और एग्रीगेटर सेवा (ओला-उबर) के चालक भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता किसी की जान बचाने में निर्णायक होती है। उन्होंने चालकों को आगाह किया कि नियमों का पालन सिर्फ दंड से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। इसके तहत सुरक्षित गति, सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग, मोबाइल का प्रयोग न करना और थकान में वाहन न चलाना शामिल है।
प्रशिक्षण में चालकों को सड़क संकेत, लेन अनुशासन, ओवरस्पीडिंग से बचाव और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जानकारी दी गई। सचिव ने जोर देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से चालक 'राहवीर' बन सकते हैं और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *