:
Breaking News

विद्यापति महोत्सव की तैयारियों पर डीएम की पैनी नजर, व्यवस्थाओं में कोई ढिलाई नहीं चलेगी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर | 07 जनवरी 2026
आगामी विद्यापति महोत्सव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत प्रसिद्ध विद्यापति धाम का सघन निरीक्षण कर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन स्थल, प्रवेश-निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय एवं आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यापति महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा सर्वोपरि है और प्रशासन हर स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करे।
डीएम ने भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष रणनीति बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और आपातकालीन सेवाओं की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *