:
Breaking News

शीतलहर में प्रशासन की संवेदनशील पहल, डीएम ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर | 07 जनवरी 2026
जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन मानवीय दृष्टिकोण के साथ मैदान में उतर आया है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में निस्सहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।
कंबल वितरण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठंड से कोई भी व्यक्ति प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की जिम्मेदारी केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करना भी प्रशासन का कर्तव्य है।
डीएम ने सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में अलाव की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि ठंड के मौसम में विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई हो।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *