:
Breaking News

धान अधिप्राप्ति से लेकर आरओबी निर्माण तक, डीएम ने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर | 07 जनवरी 2026
किसानों के हितों की रक्षा और विकास योजनाओं को समय पर पूरा कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न पैक्स गोदामों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया।
धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की और स्वयं धान की नमी की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों से निर्धारित मानकों के अनुरूप ही धान की खरीद की जाए और भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो। डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि धान खरीद में गड़बड़ी या किसानों को परेशान करने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद जिलाधिकारी ने गुमटी संख्या 32 के समीप निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए और परियोजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। डीएम ने कहा कि यह आरओबी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *