Breaking News
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
शिक्षक राजा राम के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर
- Repoter 11
- 17 Apr, 2025
रोसड़ा/समस्तीपुर:कुम्हार शिष्य कुंभ है घड़ी घड़ी काठे खोट अंतर हाथ सहार दे बाहर बाहे चोट.. हमेशा बच्चों की सेवा पर तत्पर रहने वाले रोसड़ा प्रखंड के सहियार निवासी शिक्षक राजा राम का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। शिक्षक राजा राम उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटोतर में पदस्थ थे। राजा राम अपनी सेवाएं बच्चों की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए देते रहे हैं। उनके अचानक निधन हो जाने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के अलावे शिक्षा जगत में शोक की लहर छाई हुई है। जानकारी के अनुसार पैतृक गांव सहियार में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।लेकिन वहां उनका आकस्मिक निधन हो गया।वे अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्री समेत परिवार छोड़ गए हैं।वे न सिर्फ शिक्षक बल्कि समाज सेवी, एवं सामाजिक कार्यक्रम में वह बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे।उनके अचानक चले जाने से शिक्षा क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।इस दुखद खबर के सुनते ही आसपास के दर्जनाधिक गांव के लोग उस ओर दौड़ पड़े। कुशल शिक्षक एवं मृदुभाषी तथा परोपकारी होने के कारण स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं दर्जनों शिक्षक राजा राम के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







