:
Breaking News

सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 6 राज्यों में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना/नई दिल्ली:सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक बड़े संगठित ठगी नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कस दिया है। गुरुवार सुबह बिहार समेत देश के छह राज्यों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई। ईडी की टीमें 15 से अधिक शहरों में एक साथ दबिश देकर दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही हैं।
ईडी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह रेलवे सहित करीब 40 सरकारी विभागों में भर्ती का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम वसूल रहा था। फर्जी नियुक्ति पत्र, कॉल लेटर और जॉइनिंग लेटर भेजकर बेरोजगार युवाओं को ठगा जा रहा था।

रेलवे समेत कई बड़े विभागों के नाम का दुरुपयोग

जांच एजेंसी के अनुसार गिरोह भारतीय रेलवे के अलावा डाक विभाग, वन विभाग, टैक्स डिपार्टमेंट, हाईकोर्ट, लोक निर्माण विभाग, बिहार सरकार, डीडीए और राजस्थान सचिवालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के नाम का इस्तेमाल कर रहा था। खासतौर पर आरपीएफ, टीटीई और रेलवे टेक्नीशियन जैसे पदों के नाम पर युवाओं को जाल में फंसाया जाता था।

बिहार सहित इन राज्यों में चल रही रेड

ईडी की कार्रवाई उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में जारी है।
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर (2), प्रयागराज (1) और लखनऊ (1)
बिहार: मुजफ्फरपुर (1) और मोतिहारी (2)
पश्चिम बंगाल: कोलकाता में 2 ठिकाने
अन्य राज्य: चेन्नै, राजकोट और केरल के चार शहरों में छापेमारी

फर्जी ईमेल से भेजते थे जॉइनिंग लेटर

ईडी की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह ने सरकारी विभागों से मिलते-जुलते प्रोफेशनल ईमेल आईडी बना रखे थे। इन्हीं ईमेल से नियुक्ति पत्र भेजकर लोगों का भरोसा जीता जाता था। इतना ही नहीं, कुछ पीड़ितों को 2–3 महीने तक सैलरी के नाम पर रकम भी भेजी गई, ताकि ठगी पर शक न हो।

आगे और खुलासों की उम्मीद

फिलहाल ईडी को इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिलने की संभावना है। जांच एजेंसी का मानना है कि आने वाले दिनों में इस फर्जीवाड़े से जुड़े कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *