:
Breaking News

मधुबनी में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CSP संचालक से 4.24 लाख छीने

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मधुबनी:बिहार में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मधुबनी जिले में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से लाखों रुपये लूट लिए और खुलेआम हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना भेजा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा इलाके में सुंदरी गांव के पास बांध पर हुई। पीड़ित सीएसपी संचालक कर्म सिंह (20 वर्ष), निवासी बकुआ गांव, मधेपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से 4 लाख 24 हजार रुपये नकद निकालकर अपने सीएसपी केंद्र लौट रहे थे। उसी दौरान घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया।
बताया जा रहा है कि दो हथियारबंद बदमाश सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार थे। दोपहर करीब 2:35 बजे अपराधियों ने सीएसपी संचालक को रोका, हथियार दिखाकर नकदी से भरा बैग छीना और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश आंखों से ओझल हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने भेजा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर की टेक्निकल सेल को भी जांच में लगाया गया है।
पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने एक बार फिर बैंक से नकदी लेकर चलने वाले सीएसपी संचालकों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *