:
Breaking News

गया एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक से आए यात्री के पास 8 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

गया: बिहार के गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने थाई एयरवेज की बैंकॉक–गया उड़ान से उतरे एक यात्री को करोड़ों रुपये मूल्य के करीब 8 किलो हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया। यह गांजा सामान्य गांजे से महंगा और खतरनाक माना जाता है।
मालूम हुआ है कि DRI को पहले से खुफिया सूचना मिली थी कि इस उड़ान में मादक पदार्थ की खेप आ सकती है। इसके बाद विशेष टीम को गया एयरपोर्ट पर तैनात किया गया। यात्री के बैग की तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी आकाश श्रीचंद सोहांडा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह संदेह जताया गया है कि वह किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के लिए काम कर रहा था।
DRI अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां सप्लाई किया जाना था और इसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं। वहीं, गया एयरपोर्ट प्रशासन और DRI के बीच कार्रवाई की सूचना साझा करने को लेकर मतभेद भी सामने आया। एयरपोर्ट निदेशक अवधेश कुमार ने कहा कि उन्हें आधिकारिक जानकारी नहीं मिली, जबकि DRI का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई गोपनीय खुफिया इनपुट के आधार पर की गई थी ताकि तस्करों को सतर्क न किया जा सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *