:
Breaking News

समस्तीपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ रंग लाया, 28.50 लाख के 116 चोरी-गुम मोबाइल बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर।आम नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने वाला ‘ऑपरेशन मुस्कान’ समस्तीपुर में लगातार सफलता की नई इबारत लिख रहा है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत समस्तीपुर पुलिस ने त्वरित और तकनीकी कार्रवाई करते हुए करीब 28 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के कुल 116 चोरी, झपट्टामारी व गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया है।
पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देशन में यह अभियान जिलेभर में सुनियोजित ढंग से संचालित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) श्री दुर्गेश दीपक एवं पु०अ०नि० धन्नजय कुमार (डीआईयू सह जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी, ऑपरेशन मुस्कान) के नेतृत्व में तकनीकी व आसूचना संकलन के आधार पर अनुमंडलवार 06 मोबाइल रिकवरी टीमों का गठन किया गया, जिनमें युवा व कुशल पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को शामिल किया गया।

अनुमंडलवार बरामदगी का विवरण

सदर-1 समस्तीपुर: 20 मोबाइल
सदर-2 समस्तीपुर: 03 मोबाइल
दलसिंहसराय: 17 मोबाइल
रोसड़ा: 17 मोबाइल
पटोरी: 27 मोबाइल
साइबर थाना समस्तीपुर: 32 मोबाइल
इस ताजा सफलता के साथ ही अब तक समस्तीपुर पुलिस द्वारा कुल 1617 मोबाइल, जिनकी कीमत लगभग 03 करोड़ 73 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद कर नागरिकों को लौटाए जा चुके हैं। इससे पहले भी अभियान के तहत करीब 1501 मोबाइल (03 करोड़ 44.50 लाख रुपये मूल्य) स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं।

पुलिस टीम का सम्मान

उत्कृष्ट कार्य के लिए तकनीकी शाखा के सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा। विशेष रूप से साइबर थाना के प्रभारी परि०पु०अ०नि० सुरज कुमार के नेतृत्व में सर्वाधिक 32 मोबाइल तथा मोहिउद्दीन नगर थाना के प्रभारी परि०पु०अ०नि० राम कुमार के नेतृत्व में 20 मोबाइल की बरामदगी को सराहनीय मानते हुए, दोनों को दो-दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जा रहा है।
समस्तीपुर पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ तकनीकी दक्षता का प्रमाण है, बल्कि आम जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता और भरोसे को भी मजबूत करती है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सचमुच लोगों के लिए मुस्कान बनकर सामने आया है। 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *