:
Breaking News

कड़ाके की ठंड को लेकर प्रशासन अलर्ट, रैन बसेरा व अलाव का उठाएं लाभ

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर।जिले में लगातार गिरते तापमान और बढ़ती शीत लहर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। आम जनजीवन को ठंड से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा न सिर्फ आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, बल्कि नागरिकों से भी सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है— “गरम हो पोशाक, गरम हो खोराक, तभी कड़ाके की ठंड में जिंदगी आसान होगी।”
बेघरों के लिए रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था
ठंड के इस कठिन दौर में बेघर एवं असहाय लोगों को राहत देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। इन रैन बसेरों में ठहरने के साथ-साथ कंबल, बिस्तर एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
रैन बसेरों की व्यवस्था निम्न स्थानों पर की गई है—
रोसड़ा अंचल: नगर परिषद के पीछे
दलसिंहसराय अंचल: घाट नवादा, वार्ड संख्या–01
समस्तीपुर अंचल: बस स्टैंड, नगर थाना के समीप
प्रशासन ने जरूरतमंद लोगों से अपील की है कि वे खुले में रात बिताने से बचें और रैन बसेरों की सुविधाओं का अवश्य लाभ उठाएं।
अलाव से मिलेगी ठंड से राहत
अत्यधिक ठंड के मद्देनज़र जिले के कई सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों और सामुदायिक केंद्रों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि जहां-जहां अलाव जलाए जा रहे हैं, वहां जाकर ठंड से राहत प्राप्त करें।
पशुपालकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश
ठंड का असर केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशुओं पर भी पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे
पशुओं के बथान को ढककर और गर्म रखने की समुचित व्यवस्था करें
ठंड के कारण पशु बीमार पड़ने पर नजदीकी पशु अस्पताल या पशु चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें
अंगीठी व हीटर का प्रयोग सावधानी से करें
प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए अंगीठी, मिट्टी तेल के चूल्हे और हीटर का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। बंद कमरे में इनका प्रयोग न करें और कमरे को हवादार रखें, ताकि जहरीली गैस या धुएं से किसी भी तरह की दुर्घटना न हो।
मौसम की जानकारी पर रखें नजर
नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी, समाचार पत्र, रेडियो, टेलीविजन एवं मोबाइल के माध्यम से मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें और उसी अनुसार अपनी दिनचर्या व यात्रा की योजना बनाएं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि
यह अपील जनहित में जारी की गई है, ताकि शीत लहर के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके और सभी लोग सुरक्षित रह सकें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *