:
Breaking News

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने महिला थाना का किया निरीक्षण, अभिलेख अद्यतन और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए सख्त निर्देश दरभंगा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा।
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने 08 जनवरी 2026 को महिला थाना का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण और लंबित मामलों की समीक्षा की। निरीक्षण का उद्देश्य थाना में रिकॉर्ड का अद्यतन सुनिश्चित करना और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को गति देना था।
निरीक्षण के दौरान थाने के विभिन्न अभिलेख जैसे हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी, खतियान, निर्गत पंजी, प्राप्ति पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी आदि की समीक्षा की गई। जांच में पाया गया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद इन सभी पंजीयों को अद्यतन नहीं किया गया था, जिसके कारण महिला थानाध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों से विभागीय कार्रवाई के संदर्भ में स्पष्टीकरण मांगा गया।
साथ ही, महिला थाना कांड संख्या 169/25 में लापरवाही बरतने के आरोप में पु0अ0नि0 नीलम कुमारी को भी स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया गया।
निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य निर्देश
सभी प्रकार के पंजीयों को तत्काल अद्यतन और संधारित करने का आदेश।
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश।
PC समीक्षा में समन, BW, NBW, इश्तिहार और कुर्की पंजी की जांच; लंबित समन BW/NBW को 15 दिनों में तामिला, इश्तिहार और कुर्की को 3 दिनों में तामिला करने का निर्देश।
थाना परिसर की साफ-सफाई और सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश।
हाजत सुरक्षा की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने के आदेश।
महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि महिला थाना में अभिलेख अद्यतन और कांड निष्पादन प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *