:
Breaking News

स्कूल से पंचायत तक बाल विवाह पर रोक की तैयारी, दरभंगा में चला प्रशिक्षण अभियान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा, 08 जनवरी 2026।
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के समूल खात्मे के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास निगम, दरभंगा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस-सह-नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम दरभंगा श्रीमती चाँदनी सिंह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दरभंगा सदर श्रीमती अंजना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक श्री ब्रजेश कुमार सिंह तथा जिला मिशन समन्वयक श्री ऋषि कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रशिक्षण में सदर परियोजना की सभी सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चाँदनी सिंह ने कहा कि भारत को वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के केंद्र सरकार के संकल्प के अनुरूप दरभंगा जिला भी “100 दिवसीय अभियान” में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किया गया यह विशेष अभियान तभी सफल होगा, जब सभी सरकारी विभाग और एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करेंगी।
इस मौके पर बताया गया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा उच्च शिक्षा विभाग को अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिले में बाल विवाह रोकने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे निरंतर कदमों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने इसे एक सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी बताया।
जिला परियोजना प्रबंधक श्री ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान एक स्पष्ट और लक्ष्य केंद्रित रणनीति के तहत संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों, विवाह से जुड़े सेवा प्रदाताओं तथा पंचायत एवं नगर निकाय स्तर पर विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि बच्चों के खिलाफ होने वाले इस सदियों पुराने अपराध को जड़ से समाप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में संचालित होगा, जिसका समापन 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जाएगा।
वन-स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक अजमतून निशा ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर गहरा नकारात्मक असर डालता है। वहीं जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार ने बताया कि DHEW दरभंगा द्वारा यह 100 दिवसीय कार्यक्रम प्रतिदिन विद्यालयों, महाविद्यालयों, प्रखंडों और पंचायत स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी, राम विनय कवच, बीरेन्द्र कुमार सहित परियोजना की सभी सेविकाएं एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल हुईं। कुल 250 प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *