:
Breaking News

हाजीपुर स्टेशन पर दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रेन ने छीने युवक के दोनों पैर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

वैशाली जिले के हाजीपुर जंक्शन पर बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक रेल हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। प्लेटफार्म संख्या चार पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बगहा इंटरसिटी मेमू एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त एक युवक अचानक फिसल गया और चलती ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक के दोनों पैर कट गए।
घटना के तुरंत बाद स्टेशन परिसर में चीख-पुकार मच गई। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर राजाराम गांव निवासी सुरेश शाह के 25 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित एक दवा दुकान में काम करता था। रोज की तरह काम खत्म करने के बाद वह बुधवार शाम ट्रेन से घर लौटने स्टेशन पहुंचा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह संतुलन नहीं संभाल सका और सीधे ट्रेन के नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। आरपीएफ अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल युवक का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *