:
Breaking News

छठीहार समारोह में शराब और फायरिंग का तांडव, भोजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 24 गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

भोजपुर जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छठीहार के मौके पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शराब के नशे में हवाई फायरिंग किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह घटना गजराजगंज थाना क्षेत्र के बड़का गांव की है, जहां एक घर में बच्चों के छठीहार को लेकर नाच-गाना और सांस्कृतिक आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की आड़ में अवैध शराब पार्टी चल रही थी और नशे में धुत लोग हथियार लहराते हुए लगातार गोलियां चला रहे थे। फायरिंग की आवाज से गांव में दहशत फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही गजराजगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई और कई लोग भागने लगे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 24 लोगों को दबोच लिया, जबकि कार्यक्रम का आयोजक और मुख्य आरोपी हरे राम यादव पुलिस को देखकर फरार हो गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध शराब, एक देसी पिस्टल और तीन खोखे बरामद किए हैं। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। फिलहाल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *