:
Breaking News

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के लिए नई कोर कमेटी गठित, NHM योजनाओं पर रखेगी कड़ी नजर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, निगरानी और त्वरित निर्णय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष कोर कमेटी का गठन किया है। इस संबंध में गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।
नई गठित कोर कमेटी की जिम्मेदारी होगी कि वह एनएचएम के अंतर्गत चल रही योजनाओं की नियमित समीक्षा करे, जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान निकाले और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करे। इसके साथ ही बजटीय फैसलों और नीतिगत निर्देशों के प्रभावी अनुपालन पर भी यह टीम नजर रखेगी।
आदेश के अनुसार, इस कोर कमेटी की अध्यक्षता अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव (भा.प्र.से.) करेंगे। कमेटी में स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिनमें संयुक्त सचिव राजेश कुमार, निदेशक (वित्त) बृन्दा लाल, विशेष कार्य पदाधिकारी प्रिय रंजन राजू, अपर निदेशक (वित्त) नंद किशोर राज, वित्त प्रबंधक ओंकार कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार सिन्हा और डॉ. आकांक्षा सुमन के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा अविनाश कुमार पांडेय, मसउद आलम, मनीष रंजन सहित अन्य अधिकारी भी कमेटी का हिस्सा होंगे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस कोर कमेटी के गठन से निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और एनएचएम के तहत संचालित कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग पहले से अधिक प्रभावी हो सकेगी। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने और आम लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने में यह पहल अहम भूमिका निभाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *