:
Breaking News

फार्मर आईडी बनवाने की समय-सीमा बढ़ी, बिहार में 10 जनवरी तक पंचायत स्तर पर विशेष शिविर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के किसानों से फार्मर आईडी निबंधन समय पर पूरा करने की अपील की है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कैम्प मोड में चल रहे इस अभियान की अवधि बढ़ा दी है। अब फार्मर आईडी बनाने का कार्य 10 जनवरी तक किया जाएगा।
विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 9 और 10 जनवरी को राज्य की सभी पंचायतों के पंचायत भवनों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में किसानों का मौके पर ही निबंधन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इस व्यवस्था से जुड़ सकें। यह अभियान 6 जनवरी से पूरे राज्य में शुरू किया गया था।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। पीएम किसान योजना की राशि सीधे बैंक खाते में भेजने के साथ-साथ कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी पात्र किसानों को बिना किसी अड़चन के मिल सकेगा। इसके अलावा निबंधन के दौरान भूमि रिकॉर्ड यानी जमाबंदी के शुद्धिकरण का कार्य भी किया जाएगा।
शिविरों में निबंधन कराने के लिए किसानों से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और लगान रसीद साथ लाने को कहा गया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य के सभी 38 जिलों में यह कार्य मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान की निगरानी के लिए 15 वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है। विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निबंधन प्रक्रिया पारदर्शी और तेज गति से पूरी की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *