:
Breaking News

कड़ाके की ठंड में भी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेपी गंगा पथ पर पार्क और सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना समेत पूरे बिहार में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कोल्ड डे को लेकर चेतावनी भी जारी की है, लेकिन कड़ाके की ठंड के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह सक्रिय नजर आए। शुक्रवार को उन्होंने राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ पहुंचकर वहां चल रहे विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के किनारे विकसित किए जा रहे पार्क, लैंडस्केपिंग और पौधारोपण कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। अधिकारियों से उन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा और आम लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
नीतीश कुमार ने कहा कि चूंकि यह पार्क गंगा नदी के पास स्थित है, इसलिए यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि पार्क को इस तरह विकसित किया जाए, ताकि लोग परिवार के साथ सुरक्षित माहौल में समय बिता सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पौधारोपण और हरियाली से यह क्षेत्र और आकर्षक बनेगा।
मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ परियोजना को राजधानी के लिए एक महत्वपूर्ण और खास परियोजना बताते हुए कहा कि इसका सौंदर्यीकरण बेहतर तरीके से किया जा रहा है। आने वाले समय में यह इलाका शहरवासियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा। साथ ही सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद एवं जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल आयुक्त अनिमेष पराशर और जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि बीते तीन सप्ताह से बिहार भीषण ठंड की चपेट में है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित है और मौसम विभाग ने फिलहाल ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *