:
Breaking News

बिहार पुलिस को मिलेगा आधुनिक ठिकाना: मुजफ्फरपुर और पटना में नए भवनों के लिए 34.31 करोड़ की मंजूरी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधोसंरचना को आधुनिक स्वरूप देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि मुजफ्फरपुर और पटना में पुलिस के लिए नए भवनों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है।
सरकार की मंजूरी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले में वरीय पुलिस अधीक्षक के लिए नया कार्यालय सह आवासीय भवन बनाया जाएगा। यह भवन जी+4 संरचना में विकसित होगा, जिस पर करीब 18 करोड़ 92 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। इस भवन में आधुनिक कार्यालय, आवश्यक तकनीकी सुविधाएं और बेहतर कार्य व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में भी नए थाना भवन के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। यह भवन जी+6 मॉडल पर तैयार किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 15 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक तय की गई है। बढ़ती आबादी और शहरी दबाव को देखते हुए इस थाना भवन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बेहतर भवन और संसाधन मिलने से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और मनोबल दोनों में वृद्धि होगी। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा, क्योंकि पुलिस सेवाएं और अधिक प्रभावी व त्वरित हो सकेंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2025-26 के बजट में पुलिस भवनों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य केवल इमारत खड़ी करना नहीं, बल्कि पुलिस व्यवस्था का समग्र आधुनिकीकरण करना है। नए भवनों में कार्यालय के साथ-साथ प्रशिक्षण और आवासीय सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी।
सरकार के इस कदम को राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *