:
Breaking News

ब्रह्मपुरा में प्रतिबंधित मांस कारोबार पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, इलाके में मचा हड़कंप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से प्रतिबंधित मांस की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस अचानक छापेमारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। इसके बाद संदिग्ध ठिकानों को चारों ओर से घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। वरीय अधिकारियों की निगरानी में हुई इस कार्रवाई ने अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को भागने या सबूत मिटाने का कोई अवसर नहीं दिया।
इस विशेष छापेमारी अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) और एसडीपीओ टाउन-2 विनीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र से लगातार प्रतिबंधित मांस की बिक्री को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए यह सख्त कदम उठाया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों पर आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *